{"_id":"5df8f52e8ebc3e87c20e51b6","slug":"mamand-performed-the-chanddi-and-jhumela-dance-karnpryag-news-drn329661610","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममंद ने चांछडी और झुमेला नृत्य की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममंद ने चांछडी और झुमेला नृत्य की दी प्रस्तुति
विज्ञापन
कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले में महिला मंगल दलों ने चांछडी और झुमेला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों लोग शाम तक मेला पंडाल में डटे रहे।
मेले में मुख्य अतिथि डीएम स्वाति एस भदौरिया और सीडीओ हंसादत पांडे ने कहा कि पहाड़ों में होने वाले कृषि उद्यान मेलों में काश्तकारों को विभिन्न जानकारियां मिलती हैं और इससे ग्रामीण स्वरोजगार के लिए प्रेरित होते हैं। मेला समिति ने डीएम व सीडीओ को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। डीएम ने मेला कमेटी को पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं, सीडीओ ने गढ़वाल राइफल की मधुर बैंड धुन के लिए 1010 का पारितोष दिया। दोनों अधिकारियों ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया। मेले में इसरो, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, राष्ट्रीय हथकरघा, आर्यभट्ट प्रक्षेण विज्ञान शोध संस्थान सहित अन्य स्टॉल लगाए गए हैं। सिडलिंग प्ले ग्रुप, सरस्वती शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय सहित ममंद गैरसैंण, धुनारघाट, धारगैड़, विसराखेत, सौन्यांणा, तेवाखर्क गांवों की महिलाओं ने झुमेला, चांछडी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गढ़वाल राइफल के जवानों ने बैंड की मधुर धुनें बजाईं। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र नेगी, प्रमुख शशि देवी, महावीर रावत, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, सुखपाल राणा, जानकी रावत, हेमा मठपाल, कस्तूरा देवी, हीरा गैडी, पृथ्वी बिष्ट, सुरेश बलोदी, गिरीश डिमरी, जिंप सदस्य बलवीर रावत, हीरा फनियाल, दिगंबर गैडी, बबली सैंजवाल, गणेशी टम्टा और ऊषा बिष्ट आदि मौजूद थे।