फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari Highway opened on the seventh day

सातवें दिन खुला मलारी हाईवे

Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Malari Highway opened on the seventh day
मलारी हाईवे पर सातवें दिन वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। 17 अक्तूबर की रात से भारी बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से रविवार रात को भापकुंड के पास आए बोल्डर और मलबे को हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया गया है। हाईवे खुलने पर नीती घाटी के ग्रामीणों और सीमा क्षेत्र में मुस्तैद सेना व आईटीबीपी के जवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को यातायात से जोड़ने वाला मलारी हाईवे अतिवृष्टि के कारण तपोवन से लेकर जुम्मा तक करीब 18 स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से हाईवे को खोलने के लिए 15 जेसीबी और 200 से अधिक मजदूरों को लगाया गया था। तमक नाला और रैणी गांव के पास हाईवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हाईवे को सुचारु करने के लिए बीआरओ की ओर से हिल कटिंग की गई है। बीआरओ के कमान अधिकारी कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। 19 अक्तूबर को मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों को लौटने लगे नीती घाटी के ग्रामीण
भारत-तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र के गांवों के लोग अपने शीतकालीन प्रवास की ओर लौटने लगे हैं। घाटी में भोटिया जनजाति के ग्रामीण निवास करते हैं। ग्रामीण प्रतिवर्ष 20 अक्तूबर से निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लग जाते थे लेकिन इस बार हाईवे अवरुद्ध होने के कारण लौट नहीं पा रहे थे। रविवार रात को हाईवे सुचारु होने के बाद सोमवार से ग्रामीणों का शीतकालीन प्रवास की ओर लौटना शुरू हो गया है। नीती गांव के मां भगवती के पुजारी बृजमोहन खाती, वचन सिंह खाती का कहना है कि घाटी का प्रसिद्ध लास्पा मेला संपन्न होने के बाद अब ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास की ओर लौटना शुरू हो गए हैं। बांपा गांव के धर्मेंद्र पाल, मनोज पाल, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया व प्रेम सिंह फोनिया का कहना है कि मलारी हाईवे के बंद होने के चलते वे निचले क्षेत्रों में लौट नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed