फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari Highway damaged up to 20 meters in Saldhar

Chamoli News: मलारी हाईवे सलधार में 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Aug 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Aug 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Malari Highway damaged up to 20 meters in Saldhar
चमोली में क्षतिग्रस्त पड़ा चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच आया मलबा, सेना, आईटीबीपी और ग्रामीणों की आवाजाही पड़ी ठप

बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे तेज बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से सलधार के पास करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया जिससे सेना, आईटीबीपी के साथ ही सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई है। क्षेत्र में हो रही बारिश से हाईवे खोलने का काम भी धीमी गति से चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

नीती घाटी में सोमवार से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश के बीच मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे तपोवन से आगे सलधार में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर मलबे के साथ बोल्डर भी आ गए हैं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त चट्टान से मलबा छिटककर हाईवे पर आया उस दौरान यहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। हाईवे बंद होने से चीन सीमा चौकियों में मौजूद सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। साथ ही नीती, गमशाली, फरकिया, मलारी, बांपा, मेहरगांव आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है। वहीं ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नीती घाटी में तेज बारिश हो रही है जिससे हाईवे खोलने का काम धीमी गति से चल रहा है। मौसम सामान्य होने पर हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed