फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mahipal Singh's cow was the first in animal exhibition

पशु प्रदर्शनी में महिपाल सिंह की गाय रही प्रथम

Thu, 28 Jan 2021 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Mahipal Singh's cow was the first in animal exhibition
ग्राम पंचायत कौब में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशुधन प्रदर्शनी में पशुपालकों ने अपने पालतू पशुओं की प्रदर्शनी लगाई। पशु प्रदर्शनी में महिपाल सिंह की गाय प्रथम, प्रेमलता की द्वितीय और सुंदरी देवी की गाय तृतीय रही।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने किया। उन्होंने ग्रामीण पशुपालकों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए पशुधन व आजीविका को बढ़ाने की अपील की। पशु प्रदर्शनी के भैंस/कटिया वर्ग में दलवीर सिंह ने प्रथम, देवेंद्र सिंह ने द्वितीय और गुड्डी देवी ने तृतीय पुरस्कार जीता। राजेश्वरी देवी के बैलों ने प्रथम तथा शिशुपाल सिंह के बैलों ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। घोड़ा/खच्चर वर्ग में विनोद कुमार, अवतारूलाल, सोबन लाल और भेड़/बकरी वर्ग में अमित कुमार, रामसिंह और नन्हे क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। रोहित नेगी, हिमांशु तथा अमित सिंह के कुत्तों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीते। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद भंडारी के मार्गदर्शन में पशु प्रदर्शनी हुई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, सुशीला बिष्ट, ग्राम प्रधान कौब लक्ष्मण लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य केपी सती, पूर्व प्रधान मगनलाल कौबियाल, क्षेपंस मनजीत सिंह कठैत, दयाल सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। पशु प्रदर्शनी में 128 पशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed