{"_id":"62fd349ca2078b48d01c1c59","slug":"mahila-mangal-dal-sankot-first-in-folk-song-karnpryag-news-drn4201930130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय महामृत्युंजय श्रावणी, पर्यावरण, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मेले में लोकगीत में 50 अंकों के साथ महिला मंगल दल सणकोट प्रथम और 49 अंकों के साथ महिला मंगल दल सिमली द्वितीय रहे। किशन दानू के नेतृत्व में मेले में शिरकत करने वाली सांस्कृतिक टीम हिमालयन कल्चर समिति के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा।
लोकनृत्य में 43 अंकों के साथ महामृत्युंजय महादेव मंदिर समिति प्रथम, 42 अंकों के साथ सणकोट दूसरे और 39 अंकों के साथ नाखोली ममंद तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में सोल पट्टी के बूंगा के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रैंगांव द्वितीय रहा। कैरम प्रतियोगिता में मन्नू सिनवाल और पावन रौतेला प्रथम रहे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कनेरी और अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मेला समिति के संरक्षक माहेश्वरी देवी, अध्यक्ष हरेंद्र बुटोला, सांस्कृतिक सचिव देवेंद्र बुटोला, भगत बुटोला, पृथ्वी बुटोला, सरस्वती देवी, गुड़ी देवी, गोदांबरी देवी और नंदन बुटोला मौजूद थे।