फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari to inaugurate Saraswati temple

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी करेंगे सरस्वती मंदिर का उद्घाटन

Fri, 15 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari to inaugurate Saraswati temple
माणा गांव में सरस्वती नदी के किनारे निर्मित हो रहा मां सरस्वती का भव्य मंदिर। - फोटो : GOPESHWAR
देश के अंतिम गांव माणा में सरस्वती नदी के किनारे एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे की ओर से निर्मित किया जा रहा मां सरस्वती के मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। 21 अक्तूबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पदम भूषण डा. विजय पी भटकर संयुक्त रूप से मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंदिर में एक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इन दिनों माणा गांव में धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस एक साप्ताहिक कार्यक्रम में कई दिग्गज शिरकत करेंगे। इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, रेल राज्यमंत्री केंद्र सरकार राव साहेब दानवे, भारत की कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, आध्यात्मिक गुरु श्रीकृष्ण कर्व गुरुजी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रख्यात दार्शनिक डा. पुष्पिता अवस्थी प्रमुख हैं। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि मां सरस्वती का मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। 21 से 27 अक्तूबर तक सरस्वती मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की ओर से इस मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed