{"_id":"6a1d8a568823b061e70f54b2","slug":"made-aware-about-natural-resources-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-124160-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रकृति संपदा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रकृति संपदा के प्रति किया जागरूक
Mon, 01 Jun 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
देवाल। उत्तराखंड पर्यटन विकास समिति और टूरिस्ट एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल ने लोहाजंग में 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में 40 स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया जिन्हें कार्यक्रम के समापन पर प्रमाणपत्र दिए गए।
कार्यशाला में युवाओं को जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण, पक्षी पहचान, स्थानीय वनस्पतियों, पर्यटन प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति संपदा के प्रति जागरूक करना था। मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप तोपाल ने प्रकृति संरक्षण, आजीविका और पर्यटन विकास में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर अध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य खड़क सिंह, पंकज शर्मा और हीरा दानू उपस्थित थे। कार्यशाला के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संवाद