{"_id":"662f77b3ea2dd31eb001a946","slug":"machines-busy-in-removing-iceberg-from-badrinath-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105756-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: माणा के रास्ते पर 80 मीटर में फैला करीब दस फीट ऊंचा हिमखंड, काटकर बनाया जा रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: माणा के रास्ते पर 80 मीटर में फैला करीब दस फीट ऊंचा हिमखंड, काटकर बनाया जा रहा रास्ता
Mon, 29 Apr 2024 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:14 PM IST
सार
माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि हिमखंड के कारण ग्रामीण अपने पैतृक गांव में भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
हिमखंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के प्रथम गांव माणा के समीप बदरीनाथ हाईवे पर आए हिमखंड को हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। बीआरओ के अंतर्गत कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से दो मशीनें लगाकर हिमखंड काटकर हाईवे सुचारु करने का काम किया जा रहा है। यहां करीब 80 मीटर में फैला यह हिमखंड करीब दस फीट ऊंचा है।
विज्ञापन
Hemkund Sahib: बर्फबारी के बीच माइनस तापमान में डटे जवान, बर्फ हटाकर बना रहे रास्ता, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि हिमखंड के कारण ग्रामीण अपने पैतृक गांव में भी नहीं जा पा रहे हैं। हाईवे सुचारु होने के बाद ही ग्रामीण गांव में लौटेंगे। इधर, भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रावत का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो मंगलवार तक हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन