फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lonvi built a wooden culvert in Sayun village

स्यूंण गांव में लोनिवि ने बनाई लकड़ी की पुलिया

Fri, 20 Aug 2021 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Lonvi built a wooden culvert in Sayun village
पीपलकोटी के स्यूंण गांव के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए लोनिवि ने निर्मित किया लकड़ी का पुल। - फोटो : GOPESHWAR
दशोली विकासखंड के स्यूंण गांव के लुदाऊ गदेरे में बही लकड़ी की पुलिया को लोनिवि ने फिर से बना दिया है। साथ ही टूटे पैदल रास्ते की भी मरम्मत कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही परेशानी फिलहाल दूर हो गई है।
विज्ञापन

स्यूंण गांव के पासर लुदाऊ गदेरे में 31 जुलाई को भारी बारिश के चलते लकड़ी की पुलिया और रास्ता बह गए थे। स्कूली बच्चों के साथ ही ग्रामीण जान जोखिम में डालकर गदेरा पार कर रहे थे। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला में 14 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद लोनिवि हरकत में आया और गांव के लिए फिलहाल लकड़ी की पुलिया बना दी गई है। साथ ही पैदल रास्ते की भी मरम्मत कर दी गई है। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अरुण राणा, धीरज राणा, विनोद आदि का कहना है कि फिलहाल परेशानी दूर हो गई है। लेकिन यहां स्थायी पुल की जरूरत है। लोनिवि के अधिशासी अभियंला रविंद्र कुमार ने बताया कि स्थायी पुल के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed