फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lonivis most disappointed in spending budget

बजट खर्च करने में लोनिवि सबसे फिसड्डी

Thu, 19 Dec 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lonivis most disappointed in spending budget
जिला योजना के तहत बजट खर्च करने में लोनिवि सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। अभी तक विभाग की ओर से मात्र 24 फीसदी बजट ही खर्च किया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने इस पर नाराजगी जताई और आगामी वर्ष 10 जनवरी तक हर हाल में अधिकाधिक बजट खर्च करने की हिदायत दी। इसके अलावा वन, पेयजल निगम, उरेड़ा, लघु सिंचाई और कृषि विभाग की ओर से भी 60 फीसदी से कम बजट खर्च किया है।
विज्ञापन

जिला सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों को 10 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर निर्माण कार्यों की फोटो और एमबी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चेनलिंग फेसिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बीस सूत्री के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से लक्ष्य पूरा करने तथा हर हाल में जिले को ‘ए‘ श्रेणी में लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed