फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lonivi did not spend even a speck in the district plan

जिला योजना में लोनिवि ने धेला भी नहीं किया खर्च

Thu, 19 Nov 2020 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Lonivi did not spend even a speck in the district plan
जिला योजना के तहत लोनिवि ने इस साल अभी तक एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। योजना की समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी विभागों को वित्तीय और भौतिक लक्ष्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित और बीस सूत्री योजनाओं के तहत विकास योजनाओं की समीक्षा की। लोनिवि ने जिला योजना के अंतर्गत 181.09 लाख धनराशि में से अभी तक कुछ भी खर्च नहीं किया, जिस पर डीएम ने लोनिवि को कड़ी फटकार लगाई। पेयजल निगम, जल संस्थान, वैकल्पिक ऊर्जा, एलोपैथिक, कृषि, मत्स्य विभागों के अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम व्यय पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कोई विभाग किसी कारण जिला योजना की धनराशि खर्च नहीं कर पाता तो धनराशि जमा कर दें ताकि जरूरतमंद विभागों को धन आवंटित किया जा सके। इस दौरान सभी विभागों को 30 नवंबर तक जिला योजना के कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए जिले को हर हाल में ए श्रेणी में रखने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुमन बिष्ट, सीएमओ डा. जीएस राणा, अर्थ एवं संख्याधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed