{"_id":"66e17cd0331fae96ec022ba9","slug":"lokjeevan-vikas-bharti-and-sankalp-taru-organization-will-receive-kedar-singh-rawat-environment-award-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108044-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु संस्था को मिलेगा केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु संस्था को मिलेगा केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार
Wed, 11 Sep 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। इस वर्ष केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार लोकजीवन विकास भारती संस्था और संकल्प तरु संस्था को दिया जाएगा। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से इसकी घोषणा की गई है।
पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि केंद्र के न्यासी ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई और चयन मंडल ने पुरस्कार के लिए मिली प्रविष्ठियाें के आधार पर यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि गांधीवादी सर्वोदयी नेता स्व. विहारी लाल की ओर से स्थापित लोकजीवन विकास भारती संस्था वर्ष 1977 में अपने गठन के समय से ही भिलंगना घाटी में समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2012 में अपूर्व भंडारी की ओर से गठित संकल्प तरु संस्था ने अपने अभी तक के एक दशक के ही कार्यों से पर्यावरण के क्षेत्र में नवीन तकनीकों का उपयोग कर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस मौके पर चयन समिति के सदस्य भरत सिंह रावत, बीडी सिंह, डॉ. नंदकिशोर हटवाल और गौरव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद