{"_id":"61c9c14c1b0910288d30be60","slug":"lohajung-s-hotels-and-lodges-are-full-karnpryag-news-drn3999487115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: नए साल के जश्न के लिए लोहाजंग पहुंचे पर्यटक, होटल और लॉज हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: नए साल के जश्न के लिए लोहाजंग पहुंचे पर्यटक, होटल और लॉज हुए फुल
Mon, 27 Dec 2021 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:06 PM IST
सार
लोहाजंग में दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, केरल आदि शहरों से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने पर ट्रेकिंग कंपनी की ओर से पर्यटकों के ठहरने के लिए टेंट कालोनी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थल ब्रह्मताल व वेदनी-आली बुग्याल के बेस कैंप लोहाजंग में सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। ब्रह्मताल में 496 पर्यटक रुके हैं जबकि 31 दिसंबर तक लोहाजंग के सभी लॉज में एडवांस बुकिंग हो गई हैं। लोहाजंग के सभी होटल व लॉज फुल होने से देवाल बाजार और वाण गांव में पर्यटक रुके हैं।
विज्ञापन
लोहाजंग में दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, केरल आदि शहरों से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। काफी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने पर ट्रेकिंग कंपनी की ओर से पर्यटकों के ठहरने के लिए टेंट कालोनी बनाई गई हैं। लोहाजंग में जगह न मिलने से पर्यटक देवाल बाजार व वाण में भी रुके हुए हैं। सोमवार को भीकलताल-ब्रह्मताल रूट पर साढ़े 300 से अधिक पर्यटक गए हैं।
विज्ञापन
यूथ हॉस्टल के भुवन सिंह ने कहा कि ब्रह्मताल, भीकलताल, वेदनी, आली, आयजन टॉप जाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। 31 दिसंबर तक सभी लॉज होटलों की एडवांस बुकिंग हो गई है। पर्यटकों के लिए टेंट में ठहरने की व्यवस्था कराई गई है। बदरीनाथ वन प्रभाग के रेंज ऑफिसर त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि ब्रह्मताल रूट पर 496 पर्यटक गए हैं, जिनकी मंगलवार को वापसी होगी। उसके बाद लोहाजंग में रुके पर्यटकों को ब्रह्मताल जाने दिया जाएगा। बुग्यालों में जाने वाले हर पर्यटकों का रिकार्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन