{"_id":"334eb511ce108279eccb37e4f26c62d1","slug":"locked-on-mahavidyalaya-talvadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय परिसर तलवाड़ी में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय परिसर तलवाड़ी में तालाबंदी
थराली
Updated Tue, 17 Nov 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ के आवाह्न पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तलवाड़ी में तालाबंदी और प्रदर्शन किया। छात्र यहां शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
छात्र संघ अध्यक्ष नवीन चंदोला के नेतृत्व में छात्र मंगलवार सुबह दस बजे महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में छात्र नेेताओं ने कहा कि पिंडर घाटी के एकमात्र महाविद्यालय तलवाड़ी में लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। महाविद्यालय में कुल 11 पदों में से 9 पद रिक्त हैं। हालात यह है कि कला संकाय में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ उच्च शिक्षा विभाग और सरकार खिलवाड़ कर रहा है। मुख्यमंत्री से भी छात्र नेता कई बार मिल चुके हैं लेकिन नेताओं के आश्वासन कब पूरे होंगे यह सवाल बना है। छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, इस बीच अपराह्न 2 बजे उपजिलाधिकारी थराली अनूप कुमार नौटियाल महाविद्यालय पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता की। लेकिन छात्र आंदोलन पर अड़े रहे।
प्रदर्शन करने वालों में सचिव किरन चिनवान, उपसहसचिव , सुरेन्द्र रावत, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष रेखा विष्ट, छात्र नेता कमल गिरी, भरत कुमार, सुनील विष्ट, प्रकाश, मुकेश विष्ट, अनिल चंदोला, नवीन सती, एनयूएसवाई के संजू बोरा, आकाश चौहान आदि मौजूद थे।