फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Lockdown needed to break Corona's chain'

‘कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी’

Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
'Lockdown needed to break Corona's chain'
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है वह पर्याप्त नहीं है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है और इसके लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट का कहना है कि सरकार को तुरंत लॉकडाउन लगा देना चाहिए और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजकर टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए। पूर्व प्रमुख और तोप गांव निवासी राजेंद्र सगोई ने कहा कि लॉकडाउन में देरी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने पहली लहर में खूब सख्ती की, लेकिन इस बार सब भगवान भरोसे छोड़ा है। कहा कि गांवों में टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होना चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट और महामंत्री उमेश खंडूड़ी ने भी नगरों व गांवों में घर-घर जाकर टीकाकरण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed