फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Line of devotees started to visit Badrinath

बदरीनाथ के दर्शनों के लिए लगने लगी भक्तों की लाइन

Mon, 06 Jul 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Line of devotees started to visit Badrinath
बदरीनाथ-केदारनाथ में अब तीर्थयात्रियों की चहल-पहल होने लगी है। सोमवार को बदरीनाथ धाम में 264 तीर्थयात्री जबकि केदारनाथ में 198 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। यात्रा शुरू होने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जबकि बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में लगानी पड़ी और केदारनाथ में श्रद्धालुओं की रौनक रही। सावन का सोमवार होने पर केदारनाथ में श्रद्धालुओं ने परिसर में ही जल चढ़ाया। केदारनाथ जाने के लिए शाम पांच बजे तक भी सोनप्रयाग से यात्रियों को भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को 264 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे। सोमवार सुबह नौ बजे तक तीर्थयात्रियों ने लाइन में खड़े होकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक धाम में लाइन नहीं लगानी पड़ रही थी। वहीं केदारनाथ धाम में 198 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। धाम में दिनभर श्रद्धालुओं के आवागमन से रौनक बनी रही। सोनप्रयाग में तैनात कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद भी सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही आराध्य बाबा केदार का जलाभिषेक कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन

तुलसी की माला का कारोबार भी शुरू
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में तुलसी की माला का कारोबार भी जोर-शोर से शुरू हो गया है। बामणी गांव की महिलाएं और युवा तीर्थयात्रियों को तुलसी की माला उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed