फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Life returned to the treatment of ten consecutive hours

लगातार दस घंटे के उपचार से लौटाई जिंदगी

Tue, 19 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 19 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Life returned to the treatment of ten consecutive hours
अस्पताल - फोटो : amarujala

जिला अस्पताल में तीन माह से सेवा दे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके झा छह माह की सृष्टि के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही सृष्टि का डा. झा ने लगातार दस घंटे तक उपचार कर उसे जिंदगी लौटा दी है। अब सृष्टि हाथ-पांव से हरकत करने लगी है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे हल्दापानी गांव की दर्शनी देवी रोते-बिलखते छह माह की बेहोश सृष्टि को लेकर आई। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डा. झा बिना कोई पर्ची बनाए उसे एनआईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में ले गए।
विज्ञापन


सृष्टि की नसें नहीं मिल रही थी, तो डॉक्टर ने हड्डी में ही निडिल से ग्लूकोज दे दिया। साथ ही हाथ में ही दो-तीन जगह आईबी लाइन (इंटरवेशन) से जीवन रक्षक दवाइयां और ग्लूकोज देना शुरू कर दिया। रात करीब साढ़े दस बजे सृष्टि ने आंखें खोलकर हरकत करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह सूचना सृष्टि की मां दर्शनी और दादी को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सृष्टि पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे मंगलवार को भी पूरे दिन चिकित्सक और नर्सों की निगरानी में रही।

चिकित्सक डा. झा ने बताया कि डायरिया की वजह से सृष्टि के शरीर में पानी की अत्यधिक कमी हो गई थी। इससे सांस की नली में मां का दूध फंस गया था और उसकी सांस की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही थी। ग्लूकोज और जीवन रक्षक दवाइयों से सृष्टि को बचा लिया गया है।


सोमवार को अचानक सृष्टि को उल्टी-दस्त होने लगे। देखते ही देखते उसकी सांसें धीमी पड़ने लगी और वह सुस्त हो गई। उसके हाथ-पांव भी काम नहीं कर रहे थे। हम घबरा गए थे। अस्पताल लाने के बाद सृष्टि को लेकर मन में कई सवाल उठ रहे थे। चिकित्सकों की मेहनत से सृष्टि की जिंदगी लौट आई है। - दर्शनी देवी, सृष्टि की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed