फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Legislator laid the foundation stone of public auditorium

विधायक ने आदिबदरी में किया सार्वजनिक सभागार का शिलान्यास

Sun, 23 Aug 2020 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Legislator laid the foundation stone of public auditorium
आदिबदरी। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने आदिबदरी में 22 लाख की लागत से बनने वाले सार्वजनिक सभागार और चेंजिंग रूम का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इसी साल नौना के पास परमोलीसैंण में तहसील भवन के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को आदिबदरी पहुंचे विधायक ने कहा कि सभागार बन जाने के बाद ऊपरी मंजिल में सैनिक संगठन का कार्यालय निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है और परमोलीसैंण में तहसील भवन का निर्माण जल्द किया जाएगा। बताया कि पहले चरण में नौना तक सड़क पहुंचाकर वहां तहसील की बिल्ड़िग बनाने का काम शुरू होगा। नाट्य मंडली व पर्यटन विकास मेला समिति ने रामलीला मैदान के विस्तारीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा। मौके पर गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष दयाल रावत, यशवंत भंडारी, गैंणा सिंह, प्रमुख शशि सौंरियाल, समीर मिश्रा, जिपंस विनोद नेगी, नारायण नेगी, नवीन बहुगुणा, धीरेंद्र भंडारी, हिमेंद्र कुंवर, विजय बरमोला, प्रदीप थपलियाल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed