फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   lazy pwd

चार माह में नहीं खोल पाए चार किमी सड़क

Mon, 23 Nov 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 23 Nov 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के मैड़-ठैली, पलेठी, भरसंजी, कालीमाटी, बैडुला और नेथोली गांवों को जोड़ने वाली सात किमी पुरसाड़ी-पलेठी सड़क जुलाई माह से बंद पड़ी है। यह सड़क लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर के अधीन है।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के कई बार अवगत कराने के बावजूद लोनिवि के अधिकारी सड़क खुलवाने में नाकाम हुए हैं।

20 जुलाई को भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने से सड़क चार किमी तक बंद हो गई थी। भूस्खलन से करीब चालीस मीटर पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। तब लोनिवि के अधिकारियों ने आपदा के तहत मिलने वाले बजट में सड़क का पुश्ता निर्माण करने और सड़क को खुलवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


मैड़-ठैली के प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार, पलेठी के प्रधान दीपेंद्र फर्स्वाण और दर्शन सिंह का कहना है कि सड़क बंद होने से जनता को सात किमी की दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीण जरूरी सामग्री को पीठ पर लादकर अपने गंतव्य तक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल का कहना है कि सड़क के क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed