फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Laxmi in Bhailo and Rohit in Rangoli comes first

खेल प्रतियोगिता और झूमेलो नृत्य से मनाई दीपावली

Sun, 15 Nov 2020 09:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Laxmi in Bhailo and Rohit in Rangoli comes first
पोखरी ब्लाक के आदर्श ग्राम कुमेड़ा में दीपावली महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताएं हुईं और झूमेलो नृत्यों का आयोजन भी हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता में रोहित रावत प्रथम, दिव्या, नीतू और आरती देवी द्वितीय और जयंती देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भैलो प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

रंगोली जूनियर में करन नेगी, भूमिका नेगी, प्रिया कंडारी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शोभा व सोनी पहले, अंजलि एवं रश्मि दूसरे, हिमानी एवं लवी व राखी एवं पिंकी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी में रावल देवता टीम पहले और राजराजेश्वरी टीम दूसरे स्थान पर रही। भैलो प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी प्रथम, मथुरा देवी द्वितीय और विनीता एवं नीमा देवी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। झूमेलो प्रतियोगिता में राजराजेश्वरी और उमा देवी के बीच प्रतियोगिता हुई जो बराबरी पर रही। इसके चलते दोनों को विजेता घोषित किया गया। क्रिकेट में राजराजेश्वरी क्लब विजेता रहा। उसने कोबरा क्लब को पांच विकेट से हराया। सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद प्रो. दर्शन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह, उप प्रधान बसंती देवी, महिला मंगल अध्यक्ष उमा देवी, उपाध्यक्ष विनीता देवी, सचिव संतोषी देवी, सह सचिव मनोरमा देवी, कोषाध्यक्ष जया देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रवीण कंडारी, पूर्व प्रधान शकुंतला देवी, पूर्व प्रधान सुदर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed