फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Laxman Singh Rawat receives Harivansh Award for social service

Chamoli News: लक्ष्मण सिंह रावत को समाज सेवा के लिए हरिवंश सम्मान

Thu, 29 Oct 2026 04:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Laxman Singh Rawat receives Harivansh Award for social service
नारायणबगड़। चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत को हाल ही में राज्य स्तरीय हरिवंश सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए दिया गया। देहरादून में मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट ने अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान समारोह आयोजित किया। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी, सचिव चंद्रवीर गायत्री और संरक्षिका कमला देवी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा, साहित्य, कला, पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोकसंस्कृति के क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला। लक्ष्मण सिंह रावत को अखिल भारतीय हरिवंश सम्मान 2026 मिलने पर क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, गिरीश कंडवाल, हरेंद्र बुटोला, नरेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह नेगी और प्रवींद्र नेगी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन



दिल्ली रैली की तैयारियों में जुटी चमोली कांग्रेस
कर्णप्रयाग। एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली की तैयारियों में चमोली कांग्रेस जुटी है। चमोली के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने इसके लिए आह्वान किया है। बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसजनों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि यह महारैली लोकतंत्र, मताधिकार और देश के सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। बताया कि रैली में चमोली से भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed