फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Laxman becomes the president of Nizamula Valley Mahapanchayat

निजमुला घाटी महापंचायत के अध्यक्ष बने लक्ष्मण

Mon, 07 Sep 2020 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Laxman becomes the president of Nizamula Valley Mahapanchayat
निजमुला घाटी महापंचायत की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए दुर्मी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह खाती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

महापंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत के जिला सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस पद पर बने रहने में असमर्थता जताई। इसके बाद सोमवार को ग्राम पंचायत व्यारा में निजमुलाघाटी के जनप्रतिनिधियों की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में दुर्मी गांव के अध्यक्ष वीरेंद्र लाल को कार्यकारी अध्यक्ष, व्यारा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह धुरान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गजेंद्र रावत उपाध्यक्ष, सुंदर फरस्वाण महासचिव, प्रकाश सिंह गड़िया सचिव, सोशल मीडिया प्रमुख भगत सिंह, उम्मेद सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सांसद तीरथ सिंह रावत, तीनों विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, मुन्नी देवी शाह, बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को संरक्षक नामित किया गया। बैठक में तय हुआ कि समिति दुर्मीताल के पुनर्निर्माण, तड़कताल निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर काम करेगी। उधर, दुर्मीताल पुनर्निर्माण संरक्षण समिति के अध्यक्ष तारादत्त थपलियाल ने कहा कि दुर्मीताल सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए वह महापंचायत के साथ खड़े हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी राणा ने की।
विज्ञापन

निजमूला घाटी में विकसित करेंगे पर्यटन स्थल : डीएम
पीपलकोटी। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने दुर्मीताल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि निजमूला घाटी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, यहां के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की पहल की जाएगी। डीएम ने सत्तर के दशक में ताल के बाढ़ से क्षतिग्रस्त मलबे में दबी नाव भी देखी। सीडीओ हंसा दत्त पांडे ने कहा कि क्षेत्र में नकदी फसलों की अच्छी पैदावार है। ग्रामीणों को अपने उत्पाद स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उचित मूल्य पर बेचना चाहिए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में सहकारी बैंक की शाखा खोल दी गई है। अब ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा आसानी से मिल सकेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, एसडीएम बुशरा अंसारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed