फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Latu temple door will open today

आज खुलेंगे लाटू मंदिर के कपाट

Wed, 20 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Wed, 20 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Latu temple door will open today
लाटू मंदिर - फोटो : Amar Ujala

पर्यटन एवं धार्मिक स्थल वाण के लाटू मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार (आज) विधि विधान से खोल दिए जाएंगे। यहां श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करते, बल्कि मंदिर से 30 मीटर दूर परिसर में ही रहकर पूजा करते हैं।

विज्ञापन


मंदिर के अंदर केवल पुजारी प्रवेश करता है वो भी आंख पर पट्टी बांधकर। इसी रहस्य और आस्था से यहां हर साल हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। मंदिर समिति ने इस धार्मिक उत्सव की पूरी तैयारियां कर ली हैं। बृहस्पतिवार को यहां ब्रह्ममुहूर्त से लेकर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


वाण गांव हर बारह साल में होने वाली सबसे लंबी पैदल यात्रा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का 12वां पड़ाव है। लाटू देवता को मां नंदा का धर्म भाई माना जाता है और वह यात्रा के दौरान वाण से लेकर होमकुंड तक यात्रा की अगुवानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बैशाख पूर्णिमा के दिन लाटू देवता मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। ग्रामीण हीरा सिंह ने बताया कि 5 से  7 की संख्या में गांव के लोग, कुल पुरोहित तथा लाटू के पुजारी देव स्तुति करते हैं। यहां से मंदिर में प्रवेश केवल मंदिर के पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर ही करते आए हैं।


अगर मंदिर के अंदर पुजारी बिना आंखों पर पट्टी पर बांधकर जाता है तो वहां से एक तेज रोशनी निकलती है जिससे व्यक्ति अंधा हो जाता है। इसलिए यहां पुजारी हमेशा आंखों पर पट्टी पर अंदर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed