{"_id":"66cefb5ab911156ea40bc05c","slug":"landslides-happening-at-four-places-on-simli-gwaldam-highway-karnpryag-news-c-48-kpg1001-108482-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली-ग्वालदम हाईवे पर चार जगहों पर हो रहा भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली-ग्वालदम हाईवे पर चार जगहों पर हो रहा भूस्खलन
Wed, 28 Aug 2024 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कई जगह हो रहा भू-धंसाव, सफर हुआ खतरनाक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। गढ़वाल को कुमाऊं से जोड़ने वाला हाईवे सिमली-ग्वालदम बारिश से बदहाल हो गया है। यहां करीब चार जगहों पर भूस्खलन हो रहा है जबकि तीन जगहों पर भू-धंसाव से हाईवे लगातार धंस रहा है। इससे बरसात में हाईवे पर सफर खतरनाक बना है। जबकि आमसोड़ के पास हाईवे लगभग तीस मीटर से अधिक हाईवे क्षतिग्रस्त है।
सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे चमोली के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लॉक के अलावा बागेश्वर, अल्मोड़ा सहित कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ता है लेकिन बरसात में हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हो रहा है और तो कई जगह पिंडर नदी के कटाव के कारण हाईवे धंस रहा है। नारायणबगड़ की ओर जाने पर नलगांव के पास हाईवे का एक बड़ा भाग धंस रहा है जबकि केवर गांव के नीचे पचास मीटर से अधिक हाईवे धंस रहा है। वहीं हरमनी में भूस्खलन से आए दिन हाईवे बंद हो रहा है। नारायणबगड़ व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी, देवराज रावत, संदीप पटवाल आदि का कहना है कि हाईवे पर कई जगह भूस्खलन और भू-धंसाव होने से हाईवे जोखिम भरा हो गया है। हालांकि बीआरओ इस बार लगातार अपनी मशीनों की मदद से ठीक रखने का प्रयास कर रहा है। बीआरओ के अवर अभियंता राधेश्याम का कहना है कि सड़क को बरसात में सुचारु रखने के लिए मशीनों और श्रमिकों को तैनात किया गया है।