{"_id":"69b93376dcc36ec75a082f15","slug":"landslide-threatens-college-campus-karnpryag-news-c-48-kpg1001-122065-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूस्खलन से महाविद्यालय परिसर को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूस्खलन से महाविद्यालय परिसर को खतरा
Tue, 17 Mar 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। विकासखंड के मींग में संचालित मगन लाल शाह राजकीय महाविद्यालय का परिसर भूस्खलन से खतरे की जद में है। यहां हर बरसात में भूस्खलन होता है और इसका मलबा परिसर तक पहुंच जाता है।
मींग कस्बे में वर्ष 2020 में महाविद्यालय का संचालन शुरू हुआ था। मौजूदा समय में महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र विषयों का अध्ययन किया जा रहा है। यहां 4 करोड़ का भवन और 4 करोड़ का ही महिला छात्रावास निर्माणाधीन है। महाविद्यालय में वर्तमान में 233 छात्र-छात्राएं हैं लेकिन महाविद्यालय के सामने वाली पहाड़ी से बरसात के दौरान लगातार होने वाले भूस्खलन के कारण भवन के परिसर को खतरा बना हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बीरेंद्र सिंह का कहना है कि भूस्खलन के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया गया है लेकिन यहां भूस्खलन का ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता है। संवाद