{"_id":"68a1c50c53940978de082c2c","slug":"landslide-happened-again-in-bhanerpani-badrinath-highway-remained-closed-for-five-hours-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114232-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भनेरपाणी में फिर हुआ भूस्खलन, पांच घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भनेरपाणी में फिर हुआ भूस्खलन, पांच घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
Sun, 17 Aug 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
300 तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंसे रहे, यहां आवाजाही में बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में रविवार को भी करीब पांच घंटे बाधित रहा। इन दिनों बारिश होने पर हाईवे लगातार बाधित हो रहा है जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां हाईवे बाधित होने से करीब 300 तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। सुबह 10 बजे हाईवे सुचारु होने पर वे गंतव्य के लिए रवाना हुए। हालांकि यहां अभी खतरा बरकरार है।
भनेरपाणी में पहाड़ी पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं। रविवार को तेज बारिश के दौरान सुबह करीब पांच बजे हाईवे बंद हो गया जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह छह बजे एनएचआईडीसीएल की जेसीबी ने हाईवे खोलना शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे हाईवे सुचारु किया जा सका जिसके बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं भनेरपाणी में बार-बार हो रहे भूस्खलन से सड़क भी संकरी हो गई है। यहां करीब 30 मीटर मीटर हिस्से में नीचे अलकनंदा तो ऊपर पहाड़ी क्षेत्र है। पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मलबा सीधे अलकनंदा में गिर रहा है और हादसे की आशंका भी बनी है।