फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide caused by hill cuttings being done for the road

सड़क के लिए की जा रही हिल कटिंग से हो रहा भू-धंसाव

Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Landslide caused by hill cuttings being done for the road
निर्माणाधीन कलसिर-नौली-कुजणी (10 किमी) सड़क की हिल कटिंग से जीआईसी गोदली का भवन और कई हेक्टेयर कृषि भूमि भू-धंसाव की चपेट में आ गई है। पाटी-जखमाला और गुड़म गांव की साइड से भी लगातार भू-धंसाव हो रहा है, जिससे यहां मकानों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि भू-धंसाव के कारण विद्यालय का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है और भू-धंसाव का दायरा लगातार बढ़ रहा है। एक वर्ष से स्कूल के निचले हिस्से में पीएमजीएसवाई से सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक दीवार निर्माण नहीं किया गया। पाटी-जखमाला के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह, मीना देवी, सतेंद्र सिंह, संजय रमोला, देवेंद्र लाल, जगदीश लाल और सज्जन सिंह का कहना है कि कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क निर्माण के साथ ही खेतों की साइड दीवार निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए हैं। ग्राम प्रधानों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजकर शीघ्र मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई। कहा गया कि भू-धंसाव के कारण धीरे-धीरे उपजाऊ खेत बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने शीघ्र प्रभावित क्षेत्र में भू-धंसाव रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed