फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landless people should get ownership rights on forest land

Chamoli News: भूमिहीनों को वन भूमि पर मिले मालिकाना हक

Thu, 01 May 2025 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 01 May 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Landless people should get ownership rights on forest land
थराली। सीटू के बैनर तले विभिन्न मजदूर संगठनों ने मजदूर दिवस पर तहसील परिसर में बैठक की। इस दौरान भूमिहीनों को वन भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग उठी।
विज्ञापन

बैठक में वन भूमि पर मालिकाना अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे प्रभावित लोग भी शामिल हुए। उन्होंने इसके लिए दावापत्र भरे। बैठक में भूपाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार गरीबी और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए नए हथकंडे अपना रही है। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। मदन मिश्रा ने कहा कि भूमिहीनों को वन भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। जल, जंगल और जमीन पर यहां के लोगों का अधिकार है। वर्षों से जो लोग वन भूमि पर जीवन यापन करते आ रहे हैं उनको अचानक बेदखली का नोटिस देना और बेघर करना अन्याय है। इसके लिए सीटू आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मनमोहन रौतेला, वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, दयाल राम, हरी राम, पुष्कर राम और बलवंत राम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed