फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   KV did not get approval, people of Sawad disappointed

Chamoli News: नहीं मिली केवि की स्वीकृति, सवाड़ के लोगों में मायूसी

Sun, 15 Dec 2024 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Dec 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
KV did not get approval, people of Sawad disappointed
फोटो
विज्ञापन

देवाल। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में चार केंद्रीय विद्यालय द्वारहाट, नरेंद्रनगर, कोटद्वार व मदन नेगी टिहरी में खोलने की स्वीकृति मिली लेकिन सवाड़ गांव का नाम सूची में नहीं है। ऐसे में गांव के लोगों के हाथ फिर मायूसी ही आई। ग्रामीणों ने गांव में केवि खोलने के लिए अपनी 103 नाली नाप भूमि दान दी है और छह साल पहले 15 कमरे भी बना दिए हैं। मगर यहां केंद्रीय विद्यालय के संचालन की अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

अमर शहीद सैनिक मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट व सवाड़ वार्ड के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने बताया कि छह साल बाद भी ग्रामीणों की इस मांग पर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। हालांकि बीते शनिवार को मेले में पहुंचे सांसद अनिल बलूनी ने लोगों को शीघ्र सवाड़ में केवि स्वीकृति का आश्वासन दिया। मगर यह आश्वासन भी कब साकार हो पाएगा यह समय ही बताएगा। कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा व केवि संगठन से हुए पत्राचार के बाद ही ग्रामीणों ने चंदे से 15 कमरों का टिन शेड बनाया था। यहां केवि नहीं बनने से बच्चों को पढ़ाई के लिए अन्यत्र भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed