फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kusharani Bichali village sealed on getting 27 rural positive

27 ग्रामीण पॉजिटिव मिलने पर कुशरानी बिचली गांव सील

Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kusharani Bichali village sealed on getting 27 rural positive
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से चमोली जिले की सीमा पांडुवाखाल और लामबगड़ में बैरियर लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, खनसर घाटी के कुशरानी बिचली गांव में 27 ग्रामीणों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को सील कर दिया गया है। सभी ग्रामीणों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने क्षेत्र के संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को लगातार ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुशरानी बिचली गांव के सीमा क्षेत्र में तीन सस्ता गल्ला और फल-सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया है। दुकानों पर राशन लेने के लिए भी कुछ ही लोगों को भेजा जा रहा है। राशन आवंटन का जिम्मा खाद्य निरीक्षक एस तिवारी को दिया गया है। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालाें में बढ़ाई सैंपलिंग
रुद्रप्रयाग। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 275 पहुंच गई है, जिसमें 11 को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंगलवार देर शाम को जिले में कोरोना 57 मामले आए। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कोविड केयर सेंटर अगस्त्यमुनि में 200 व माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में 18 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी जखोली व अगस्त्यमुनि के अलावा अन्य अस्पतालों में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही बुधवार को 21 केंद्रों पर वैक्सीनेशन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली : संक्रमण के 43 मामले आए
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को कोरोना के 43 नए मामले सामने आए। बुधवार को कर्णप्रयाग से 12, गोपेश्वर से 10, गौचर व गैरसैंण सें 8-8, जोशीमठ व नारायणबगड़ से 2-2 तथा थराली से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में 247 अभी एक्टिव केस हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed