{"_id":"67dfe37782620bdbef6e2438854128e2","slug":"kuber-yatra-will-be-start-from-9-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडुकेश्वर में नौ से शुरू होगी कुबेर की दिवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडुकेश्वर में नौ से शुरू होगी कुबेर की दिवारा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Wed, 28 Jan 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह के देवतागण) में शामिल धन के देवता भगवान कुबेर की पांच दिवसीय दिवारा (देव यात्रा) आगामी नौ फरवरी से पांडुकेश्वर गांव से शुरू होगी।
विज्ञापन
दिवारा को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि यात्रा को भव्य रूप दिया जाएगा। कुबेर की दिवारा सौ वर्ष के बाद आयोजित हो रही है। वर्ष 1915 में कुबेर की दिवारा हुई थी।
विज्ञापन
कुबेर ने अपने पश्वा अखिलेश पंवार पर अवतरित होकर नौ से 13 फरवरी तक दिवारा करने की इच्छा जताई, जिस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति दी।
इस मौके पर कम्दी थोक के अध्यक्ष चंद्र सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह भंडारी, रमेश मेहता, अनूप भंडारी, राजेश मेहता और जगदीश पंवार आदि मौजूद थे।