{"_id":"6133ac5c8ebc3ea756372430","slug":"kshetra-panchayat-members-mobilized-against-the-block-chief-gopeshwar-news-drn3894313131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पोखरी के कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। सदस्यों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ब्लॉक में वित्तीय अनियमितता की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई है।
शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के जिले से बाहर होने पर उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर बजट आवंटन में मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि राज्य वित्त, 13वां वित्त और क्षेत्र पंचायत विकास निधि के अंतर्गत बजट का आवंटन पक्षपात और मनमाने ढंग से किया जा रहा है। किसी क्षेत्र को अभी तक सिर्फ दो या तीन योजनाओं का बजट आवंटन किया गया है, जबकि प्रमुख की ओर से अपने क्षेत्र में मनमाने ढंग से सात कार्य योजनाओं हेतु बजट आवंटित कर दिया गया है। जो नियम विरुद्घ है। विभिन्न निधियों के बजट को उप समितियों को विश्वास में लिए बिना ही आवंटित किया गया है। विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक में आयोजित बैठकों में भी ब्लॉक प्रमुख मौजूद नहीं रहती हैं। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य भंग की उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच करने की मांग उठाई है। ज्ञापन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी, हरीश रावत, धीरेंद्र राणा, सुभाष रावत, पुष्पा देवी, पूनम, संतोष, पूजा, ममता भट्ट, राखी, किरन और मंजू आदि के हस्ताक्षर हैं। मामले में प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि शिकायतें निराधार है। विकास कार्यों को लेकर मैं निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हूं। ब्लॉक में सभी विकास कार्य नियमानुसार हो रहे हैं।