फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kauthig is the common culture of Garh-Kumaon

Chamoli News: ‘गढ़-कुमाऊं की साझा संस्कृति है कौथिग’

Fri, 08 Mar 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 08 Mar 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Kauthig is the common culture of Garh-Kumaon
फोटो
विज्ञापन

तीन दिवसीय कौथिग का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया शुभारंभ
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लाॅक मुख्यालय पर तीन दिवसीय कौथिग का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कैल नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकाली और मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कौथिग का उद्घाटन करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि यह कौथिग गढ़वाल और कुमाऊं की साझा संस्कृति का प्रतीक है। मेले के सफल संचालन के लिए विधायक ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
टैक्सी पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम में मेलाध्यक्ष लखन रावत ने सरकार से इस मेले को राज सहायता देने, मेला स्थल व टैक्सी पार्किंग का विस्तार करने की मांग की। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए हिमालयन पब्लिक स्कूल के दो भाई अमन व आदेश जोशी ने कैलाश के निवासी भोले बाबा की... शानदार प्रस्तुति दी। मेले में बदरी केदार मानव श्रम समिति, हिमालयन पब्लिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल उलंग्रा, ममंद हाटकल्याड़ी व कला मंचों ने अलमोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मां..., ढोल बजे दमाऊं बाजे..., बड़ी भली अम्मा मेरी..., बेड़ू पाकों बारों मासा..., कन बांजी मुरली... आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मेलाध्यक्ष लखन रावत, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष कमल गड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शैलेश्वर मेले में नंदा और शिव के जागरों पर झूमे लोग
कर्णप्रयाग। सिद्धपीठ शैलेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेले का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान महिला मंगल दलों ने झुमैलो, चौंफुला, शिव के जागरों और स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान नंदा की झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि मेलों से परंपरा और संस्कृति का संवर्धन होता है। इस दौरान जर्मनी के प्रो. विलियम को श्रीनंदा देवी राजजात पर शोध कार्य करने के लिए मेला समिति ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष गबर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, गोविंद सिंह तोपाल, अशोक चौधरी, लक्ष्मी रावत, गायत्री नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed