फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kaunj Pothni village was isolated due to road blockage

Chamoli News: सड़क अवरुद्ध होने से कौंज पोथनी गांव पड़ा अलग-थलग

Sun, 13 Jul 2025 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Kaunj Pothni village was isolated due to road blockage
चार किमी सड़क पर जगह-जगह निकले हैं सात बरसाती गदेरे
विज्ञापन

रात को हुई तेज बारिश से सड़क हुई तहस-नहस, कुजौं मेकोट गांव से आगे सड़क पर आवाजाही हुई ठप
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के कौंज पोथनी गांव को यातायात से जोड़ने वाला कुजों मेकोट-कौंज पोथनी मोटर मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गया है। रात को हुई भारी बारिश से सड़क के चार किमी के दायरे में सात बरसाती गदेरे बह रहे हैं। गदेरों में बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लोनिवि को जल्द सड़क को खोलने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2023 में कौंज पोथनी गांव के शीर्ष भाग की पहाड़ियों पर बादल फटने से जगह-जगह भूस्खलन शुरू हो गया था जिससे गांव को जोड़ने वाली करीब चार किमी सड़क भी तहस-नहस हो गई थी। लोनिवि ने हिल कटिंग कर मलबे का निस्तारण किया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई। एक वर्ष तक सड़क सुचारु रही लेकिन इस वर्ष बीते जून माह से हो रही बारिश से फिर सड़क बार-बार बाधित हो रही है।
विज्ञापन

12 जून को सड़क पर मलबा आने से करीब छह दिनों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़क सुचारु होने के पांच दिन बाद 23 जून को फिर बारिश होने पर सड़क अवरुद्ध हो गई। लोनिवि की जेसीबी से सड़क को सुचारु किया गया। अब 12 जुलाई की रात को हुई भारी बारिश से सड़क पर गदेरे बह रहे हैं। कुछ जगहों पर भू-धंसाव भी हो रहा है। लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी का कहना है कि सड़क पर जब भू-धंसाव होना रुक जाएगा इसी के बाद जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed