फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnprayag-Gwaldam highway remained closed for 10 hours in Mallyapod

Chamoli News: मल्यौपौड़ में 10 घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे

Sat, 22 Jul 2023 04:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Karnprayag-Gwaldam highway remained closed for 10 hours in Mallyapod
नारायणबगड़। मूसलाधार बारिश से सिमली-ग्वालदम हाईवे मल्यौपौड़ जगह पर में 10 घंटे बंद रहा। मशीनों की मदद से दोपहर एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह नौ बजे तक जारी रही। बारिश से हाईवे पर मलबा व पत्थर आने से हरमनी और कुलसारी के समीप मल्यौपौड़ समेत कई स्थानों पर बंद हो गया। बीआरओ ने नारायणबगड़-थराली के बीच अवरुद्ध हुए हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य शुरू करते हुए 11 बजे हरमनी में हाईवे को खोल दिया। वाहन थराली की ओर बढ़े तो कुलसारी के मल्यौपौड़ में पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों ने उनकी राह रोक दी।
विज्ञापन

वहां पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों का जमवाड़ा लग गया। बारिश थमने के बाद मलबे को हटाकर दोपहर एक बजे यातायात के लिए बहाल किया। हाईवे के घंटों तक बंद रहने से पिंडरघाटी के बाजारों में दूध, सब्जी, समाचार पत्रों की आपूर्ति काफी देर से पहुंची। इस दौरान हेमकुंड जाने वाले यात्री तथा लंबी दूरी की परिवहन सेवाओं के मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश से पिंडरघाटी की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed