फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag-Gwaladam Highway remained closed for three and a half hours in Nalgaon.

Chamoli News: बारिश के कारण दरकी चट्टान, कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे नलगाव में साढ़े तीन घंटे रहा बंद

Tue, 05 Mar 2024 02:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली) Updated Tue, 05 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

पहाड़ी से चट्टान दरकने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर नलगांव बंद हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के साथ ही देहरादून, श्रीनगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी फंस गए।

विज्ञापन
Karnaprayag-Gwaladam Highway remained closed for three and a half hours in Nalgaon.
कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे बंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिनों तक हुई बारिश से सोमवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर नलगांव में अचानक चट्टान दरक गई और मलबा आ गिरा। मलबा आने से यहां गढ़वाल और कुमाऊं को आने-जाने वाले वाहन फंस गए। करीब साढ़े तीन घंटे बाद बीआरओ ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया तो लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


बारिश से कुमाऊं को जाने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे नलगांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से बंद हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के साथ ही देहरादून, श्रीनगर और अन्य मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Harish Rawat: सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट...इस बार चुनाव की चुनौती और भी कठिन, यशपाल आर्य के लिए कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे बीआरओ ने जेसीबी की मदद से बोल्डरों को हटाना शुरू किया और करीब साढ़े तीन घंटे बाद यातायात सुचारु कर दिया गया। बीआरओ के अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार पूर्वाह्न दस बजे यातायात सुचारु कर दिया गया था। वहीं दूसरी ओर बारिश से थराली के पास सिमलसैंण में भी मलबा आ गया था। जहां कुछ देर के लिए जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed