{"_id":"677a830897d665b29701dba0","slug":"kanoth-xi-team-won-the-tournament-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-111753-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कनोठ एकादश की टीम ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कनोठ एकादश की टीम ने जीता टूर्नामेंट
विज्ञापन
फोटो
दियारकोट में हो रहा आयोजन, विजेता टीम को मिले 25000 रुपये
गौचर में रावलनगर सपोर्टिंग, देवाल में हाट एकादश ने जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गौचर/देवाल। विकासखंड के दियारकोट में आयोजित स्व. भरत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कनोठ एकादश की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में कनोठ एकादश की टीम ने छांतोली की टीम को 9 विकेट से हराया। मुख्य अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और प्रशासक चंद्रेश्वरी देवी ने विजेता टीम को 25000 और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11000 और ट्रॉफी प्रदान की।
रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छांतोली की टीम कनोठ की धारधार गेंदबाजी के चलते 115 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनोठ की टीम ने 1 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर दी। चार विकेट लेने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच, करन चौहान को मैन ऑफ द सीरीज, मुकेश को बेस्ट गेंदबाज, सीपी बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट विकेटकीपर दीपक शाह को चुना गया। दूसरी ओर गौचर में आयोजित पांचवें कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रावल सपोर्टिंग और भैरव सेना की टीम के बीच हुआ। रावल सपोर्टिंग की टीम ने 31 रनों से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई जबकि उप विजेता रही भैरव सेना की टीम को 11 हजार रुपये दिए गए। कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। वहीं संगम मैदान देवाल में आयोजित डीपीए सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल हाट एकादश ने जीता। डिग्री कॉलेज ने 15 ओवर में 62 रन बनाए जबकि हाट एकादश ने आठ ओवर में एक विकेट मैच जीत लिया।