फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath's Zoya and Aarav Pratham in Under-13

Chamoli News: अंडर-13 में ज्योतिर्मठ की जोया और आरव प्रथम

Wed, 02 Oct 2024 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Oct 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath's Zoya and Aarav Pratham in Under-13
फोटो
विज्ञापन

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से महात्मागांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक-बालिकाओं के विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों में अदिति, दीया, अंशिका, आरव, ध्रुव, आयुष्मान, केशव जीते। अंडर-13 में ज्योतिर्मठ की जोया और आरव प्रथम रहे।
खेल मैदान गोपेश्वर के टेबल टेनिस हॉल में 30 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अंडर-13 में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ज्योतिर्मठ की जोया प्रथम व खुशी द्वितीय रहीं। अंडर-15 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज ज्योतिर्मठ की अदिति प्रथम व जीजीएचएस गोपेश्वर की परिधि द्वितीय रहीं। अंडर-17 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज ज्योतिर्मठ की दीया सैनी, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की स्नेहा नेगी, सीनियर बालिका वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज ज्योतिर्मठ की अंशिका नेगी एवं जीजीएचएस नैग्वाड़ की चांदनी ने क्रमश : प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक जूनियर वर्ग के अंडर-13 में माधवा आश्रम विद्यालय ज्योतिर्मठ के आरव, क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के प्रज्ञान भट्ट, अंडर-15 में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के ध्रुव बर्त्वाल व क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के पार्थ झिंक्वाण, अंडर-17 वर्ग में जेपी विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ के आयुष्मान व केंद्रीय विद्यालय ज्योतिर्मठ के शार्दुल, सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ के केशव व पीजी कालेज गोपेश्वर के अनमोल क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को जीआईसी अल्कापुरी के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य जीआईसी सावरीसैण सुरेंद्र सिंह रावत व पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शिक्षा विभाग कमल किशोर डिमरी व जीजीएचएस नैग्वाड़ की प्रधानाचार्या लता झिक्वांण, वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी अशोक रावत ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed