फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath will be the new name of Joshimath

ज्योतिर्मठ होगा जोशीमठ का नया नाम

Sat, 25 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath will be the new name of Joshimath
घाट में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम तीरथ ? - फोटो : GOPESHWAR
घाट (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घाट विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 56 करोड़ 54 लाख 93 हजार की 16 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप यह फैसला किया गया है। उन्होंने घाट-नंदप्रयाग सड़क को लेकर चले आंदोलन के दौरान लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे भी वापस लेने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार विजय संकल्प यात्रा के तहत दोपहर करीब 12 बजे अस्थायी हेलीपेड कुरुड़ पहुंचे। वहां पर ईको टास्क फोर्स ने सीएम का स्वागत करते हुए मां नंदा का चित्र भेंट किया। मां नंदा सिद्धपीठ कुरुड़ में पूजा अर्चना के बाद सीएम नंदानगर विकासखंड घाट पहुंचे। यहां उन्होंने घाट-नंदप्रयाग सड़क समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

घाट में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार हर दिन 50 से अधिक जनहित के फैसले ले रही है। शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित के सात फैसले लिए। उन्होंने कहा कि विभागों को अगले 10 सालों का रोडमैप तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड से यात्रा सुगम होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशन में तेजी से काम चल रहा है। पर्यटन, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विषयों के लिए ठोस नीतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि घाट में डेढ़ लेन सड़क की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा किया है। इस दौरान कई ग्रामीणों ने बीजेपी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह, देव सिंह, राकेश रावत आदि उपस्थित रहे। संचालन सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed