{"_id":"699c4dc4fc776fb1950598ae","slug":"jyotirmath-machines-arrive-for-stabilization-work-in-landslide-areas-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117324-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिर्मठ : भू-धंसाव क्षेत्रों में स्थिरीकरण कार्यों के लिए पहुंची मशीनेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिर्मठ : भू-धंसाव क्षेत्रों में स्थिरीकरण कार्यों के लिए पहुंची मशीनेंं
Mon, 23 Feb 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
करीब 500 करोड़ का बजट होगा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में स्थिरीकरण कार्य के लिए लोनिवि की मशीनें ज्योतिर्मठ पहुंचने लगी हैं। जिस क्षेत्र में कार्य शुरू होना है वहां झाड़ी कटान का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द मशीनों से काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर क्षेत्र में भू-धंसाव की समस्या तीन साल पहले शुरू हुई थी। उसके बाद से नगर को बचाने के लिए स्थिरीकरण कार्य की मांग होती रही है। केंद्र सरकार की ओर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पुनर्वास और स्थिरीकरण कार्य के लिए बजट जारी किया। करीब 100 करोड़ के बजट से नगर के निचले क्षेत्र में मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग के पास अलकनंदा नदी किनारे सिंचाई विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। अब नगर में ढलान स्थिरीकरण के कार्य लोनिवि की ओर से किए जाने हैं। करीब 500 करोड़ के बजट में यहां पर कई कार्य होने हैं। वहीं एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नृसिंह मंदिर वार्ड में लोनिवि की ओर से कार्य शुरू किया जाना है। विभाग की मशीनें पहुंच गई हैं जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नगर में ड्रेनेज और सीवरेज के कार्य भी शुरू किए जाएंगे।