फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Juna arena was established from Shiva temple of Karnprayag

कर्णप्रयाग के शिव मंदिर से हुई थी जूना अखाड़े की स्थापना

Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Juna arena was established from Shiva temple of Karnprayag
हरिद्वार से शुरू होने वाली श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़े की प्राचीन पवित्र छड़ी यात्रा के कर्णप्रयाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगम स्थित शिव मंदिर में नागेश्वर गिरी व शिवानंद गिरी ने यात्रा के साथ आए महात्माओं का आतिथ्य सत्कार किया। पंच दशनाम अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव प्रेम गिरी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के प्रयागों व धामों में जाकर जनजागरण करना है। उन्होंने बताया कि जब जूना अखाड़े की स्थापना की गई तो उसकी शुरुआत कर्णप्रयाग के शिव मंदिर से हुई थी। यहां पर उस समय 3 पीपल के पेड़ लगाए गए थे, जो आज भी विद्यमान हैं। इन तीनों पेड़ों की उम्र करीब 400 साल है। उन्होंने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। इस मौके पर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, उमा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी, विष्णुदत्त भट्ट आदि मौजूद थे। यात्रा भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद 30 तारीख को कर्णप्रयाग में रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed