फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath market will open till 12 noon

दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगा जोशीमठ बाजार

Fri, 07 May 2021 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Joshimath market will open till 12 noon
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जोशीमठ तहसील प्रशासन ने शुक्रवार से जोशीमठ बाजार को दोपहर 12 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही हेलंग में चल रहे जल विद्युत परियोजना कार्य पर भी अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने आदेश जारी कर कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जोशीमठ बाजार की सभी दुकानों को दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ मेडिकल स्टोर ही दिनभर खुले रहेंगे। उन्होंने हेलंग में चल रहे जल विद्युत परियोजना कार्य को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी के साथ ही एचसीसी कंपनी प्रबंधन, व्यापार मंडल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, थानाध्यक्ष को भी अवगत करा दिया है। वहीं, सीएचसी जोशीमठ में कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान कोविड नियमों का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीएचसी परिसर में लोगों की लंबी लाइन लग रही है। संवाद
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में पसरा रहा सन्नाटा
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को कोविड कर्फ्यू के दौरान कर्णप्रयाग बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ दूध, राशन, सब्जी दवाई की दुकानें खुली रहीं। लोगों ने सुबह बाजार जाकर जरूरी सामान खरीदा और उसके बाद घरों में आ गए। जरूरी सेवाओं के वाहन चलते रहे। टैक्सियों की हड़ताल से सड़कें सूनी रही। सिमली, लंगासू, आदिबदरी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ में भी बाजार सुनसान रहे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बाजार में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed