{"_id":"616ebfee9a0fea3ebf30e73b","slug":"joint-rally-of-anganwadi-workers-on-22-gopeshwar-news-drn3937520174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त महारैली 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त महारैली 22 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय बढ़ोत्तरी व समान कार्य का समान वेतन की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता/संयुक्त कर्मचारी संगठन ने 22 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष विमला गैरोला ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जिलों में महारैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर बीते सितंबर माह में सरकार से वार्ता हुई थी, लेकिन एक माह का समय होने के बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आंगनबाड़ी संगठन सीटू के साथ ही अन्य छह संगठनों के साथ मिलकर महारैली आयोजित करेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18000 रुपये, सहायिकाओं को 15000 रुपये देने की मांग उठाई।
छाता लेकर बारिश में भी धरने पर डटीं
पोखरी। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बारिश में भी जारी रहा। बारिश में छाता लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पोखरी और गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। वहीं पोखरी में तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने बारिश में छाते लेकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सरोजनी नेगी, गुड्डी देवी, अनिता देवी, चंद्रकला देवी, सरिता देवी, अभिलाषा किमोठी, गोदांबरी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद