फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joint inspection done for the road to Jatera and Banoli village

जटेरा और बैनोली गांव तक सड़क के लिए किया संयुक्त निरीक्षण

Fri, 31 Jul 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Joint inspection done for the road to Jatera and Banoli village
तहसील के जटेरा और बैनोली गांव जल्द ही सड़क से जुड़ जाएंगे। गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए तीन किमी सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण में लोनिवि के इंजीनियरों और अमीन के साथ वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता ने बताया कि निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है और बैनोली गांव की एनओसी भी आ चुकी है। दोनों गांवों में बैठक कर ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी जिससे सड़क निर्माण में कोई विवाद न हो। संयुक्त निरीक्षण के बाद वन विभाग की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से 5 किमी की स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब तीन किमी में ही गांव दोनों तरफ से सड़क से जुड़ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed