{"_id":"630e47bfb89e0463c4512163","slug":"jobs-distributed-to-loved-ones-trained-wandering-from-door-to-door-gopeshwar-news-drn421342812","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों को बांटी नौकरियां, दर-दर भटक रहे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहेतों को बांटी नौकरियां, दर-दर भटक रहे प्रशिक्षित
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि भाजपा जांच को प्रभावित भी कर सकती है, लिहाजा सीबीआई जांच उच्च न्यायालय के जज की देखरेख में करायी जाए। कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर राज्य सरकार का पुतला भी फूंका।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठ की। नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से हुई भर्ती परीक्षाओं की गहनता से जांच होनी चाहिए। सीएम से लेकर मंत्री व विधायकों के चहेतों को विधानसभा में नौकरियां बांटी गई हैं। इसके विपरीत शिक्षित, प्रशिक्षित युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, युद्घवीर बर्त्वाल, आनंद सिंह, सुदर्शन शाह, रैजा चौधरी, सूर्य प्रकाश, संदीप भंडारी मौजूद रहे। संवाद