{"_id":"5f6f67ad8ebc3e9b765b6115","slug":"jio-s-communication-service-started-in-hemkund-sahib-gopeshwar-news-drn357257170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब में जियो की संचार सेवा शुरू, गुरुद्वारा प्रबंधन करेगा इनकी देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब में जियो की संचार सेवा शुरू, गुरुद्वारा प्रबंधन करेगा इनकी देखभाल
Sat, 26 Sep 2020 09:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हेमकुंड साहिब
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हेमकुंड साहिब
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jio in Hemkund Sahib
- फोटो : social media
शनिवार से हेमकुंड साहिब में जियो की संचार सेवा शुरू हो गई है। हेमकुंड साहिब के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड में जियो के टावर लगे हैं। इनकी पूरी देखभाल गुरुद्वारा प्रबंधन करेगा। मोबाइल सेवा शुरू होने से यहां आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं हेमकुंड साहिब में अब तक 2622 श्रद्धालु पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मत्था टेक चुके हैं। शनिवार को 152 श्रद्धालु गोविंदघाट से घांघरिया पहुंचे।
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य की है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को हेमकुंड साहिब में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन