{"_id":"60ba29b08ebc3e8168091ab4","slug":"jingod-and-dungri-villages-freed-from-containment-zone-karnpryag-news-drn380602450","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्गोड़ और डुंग्री गांव कंटेनमेंट जोन से मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्गोड़ और डुंग्री गांव कंटेनमेंट जोन से मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर जिन्गोड़ और डुंग्री गांव को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। जिन्गोड़ गांव में 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और अब सभी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं डुंग्री में भी सभी लोग ठीक हो गए हैं।
नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि अब तक क्षेत्र के 28 विकलांग लोगों को उनके घरों में जाकर ही टीका लगाया जा चुका है। जिन्गोड़ के गाम प्रधान चंदन सिंह ने कहा कि अब उनके गांव के सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को बछुवाबांण तल्ला में 87 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान एएनएम लक्ष्मी बिष्ट, शांती बेलवाल, यशोदा बिष्ट और सुनीता जोशी मौजूद रहे। वहीं नारायणबगड़ का डुंग्री गांव एक महीने बाद कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया है। डुंग्री में पिछले माह 88 कोरोना संक्रमित मिले थे। और प्रशासन ने 8 मई को गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। शुक्रवार को गांव पहुंचे पीएचसी के डॉ. नवीन डिमरी ने ग्रामवासियों की जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपालराम टम्टा, मंडल अध्यक्ष एमएन चंदोला, जेष्ठ उपप्रमुख कुशलानंद सती, भगवती सती, मयंक उनियाल, दीपक सती मौजूद थे।