{"_id":"67f9078df5ee7aa9c00f6eb0","slug":"jeetu-bagdwals-abduction-and-achhari-dance-were-the-center-of-attraction-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111797-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीतू बगड़वाल का हरण और आछरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीतू बगड़वाल का हरण और आछरी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
Fri, 11 Apr 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नंदानगर। ब्लॉक के दूरस्थ गांव आला में बगड़वाल नृत्य का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हो गया। 10 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में विविध सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराएं देखने को मिलीं।
आला गांव में एक अप्रैल को बगड़वाल नृत्य शुरू हुआ था। बगड़वाल नृत्य के दौरान मुख्य आकर्षण जीतू बगड़वाल का हरण और आछरी नृत्य रहा। दस दिनों तक गांव में खूब चहल पहल रही। प्रवासियों के साथ ध्याणियां भी अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंचीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र का प्रसिद्ध कौथिग है और इस आयोजन को देखने के लिए ध्याणियां बड़ी संख्या में गांव पहुंचीं। समिति के सचिव प्रकाश भंडारी ने बताया कि इस बार बगड़वाल नृत्य कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया था। दस दिनों में महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अंतिम दिन के धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा भी शामिल हुए। संवाद