फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jam jammed for one km in Tharali

थराली में एक किमी तक लगा जाम

Sat, 24 Apr 2021 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Jam jammed for one km in Tharali
सड़क संकरी होने के कारण शनिवार को थराली में एक किमी तक लंबा जाम लगने से मुसाफिर परेशान रहे। इस दौरान गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी। जाम बेतालेश्वर मंदिर से ग्वालदम-थराली-देवाल तिराहे तक लगा रहा। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थराली बाजार में सड़क संकरी होने के कारण यहां हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है। पहले ही सड़क संकरी है उस पर लोग अपने वाहनों को बाजार में ही खड़ा कर देते हैं, जब यहां से कोई बड़ा वाहन गुजरता है तो जाम लग जाता है। दुकानदार भी अपने सामानों को सड़क पर लगा देते हैं जिससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। शनिवार को भी यहां से एक ट्रक गुजरा तो यहां जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। थानाध्यक्ष डीएस पंवार का कहना है बाजार में वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं है फिर भी लोग वाहन वहीं खड़ा कर रहे हैं। ऐसे लोगों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed