फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   jam in karanprayag highway.

कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट हाईवे रहा चार घंटे बंद

Tue, 10 May 2016 07:18 PM IST
Updated Tue, 10 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
jam in karanprayag highway.
जाम - फोटो : demo pic

लगातार हो रही बारिश अब जनजीवन  पर भारी पड़ रही है। मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से जहां कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट हाईवे चार घंटे बंद रहा, वहीं थराली तहसील के आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्ग मंगलवार को भी नहीं खुले। रविवार की बारिश से तहसील के कई मोटर मार्गों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था।

विज्ञापन


सोमवार रात हुई बारिश से सिमली के पास सिरोली में बरसाती नाला उफान पर आ गया था, जिससे सड़क पर मलबा आ गया और कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट मोटर मार्ग सुबह नौ बजे बंद हो गया। इस दौरान सिमली, भटोली, उज्जवलपुर, खगेली आदि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी फंसे रहे, जबकि गढ़वाल और कुमाऊं को जाने वाले मुसाफिर भी यहां चार घंटे तक फंसे रहे। हाईवे खंड रुद्रप्रयाग के अवर अभियंता गौरव भट्ट ने बताया कि सुबह नौ बजे मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, थराली तहसील के आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्ग रविवार से बंद हैं, जिससे तहसील के 20 से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक थराली-घाट, डुुंग्री-रूइसाण, थराली-पार्था, बूंगा-कोलपुड़ी, डुंग्री-रतगांव आदि सड़कें रविवार से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को विभाग ने ग्वालदम-नंदकेशरी और ग्वालदम-चिडिंगा मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है, लेकिन केरा, डुंग्री, रूइसाण, गेरूड़, बूंगा बुरसोल, रतगांव, कोलपुड़ी, घुंघटी, मैन बीस से अधिक गांवों को जोड़ने वाले सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता बीएस रावत और लोनिवि के धन सिंह कुटियाल ने कहा कि जल्द ही सभी मोटर मार्गों को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed